सिन्धु घाटी की सभ्यता
1.
सिन्धु सभ्यता किस युग से सम्बंधित है [ UPPCS-1996 ] – आघ-ऐतिहासिक युग से
2.
सिन्धु घाटी की सभ्यता का उद्भव किस काल में हुआ – ताम्रपाषाण काल
3.
सिन्धु घाटी की सभ्यता का उद्भव किस क्षेत्र में हुआ
– भारतीय
उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में (जो वर्तमान में भारत, पाकिस्तान तथा
अफगानिस्तान के कुछ क्षेत्रों में अवस्थित है)
4.
इस काल की सभी संस्कृतियों में कौन सी सभ्यता सबसे
विकसित, विस्तृत और उन्नत अवस्था में थी – सैन्धव सभ्यता (इसे हड़प्पा
सभ्यता भी कहते है)
5.
हड़प्पा किस सभ्यता से सम्बध्द है [MPPCS-1990] – सिन्धु घाटी सभ्यता से
6.
सिन्धु सभ्यता का नाम “सिन्धु घाटी की सभ्यता” क्यों
पड़ा – इस सभ्यता के मुख्य स्थानों का सिन्धु व उसकी सहायक नदियों के समीप होने के
कारण
7.
सिन्धु सभ्यता के मुख्य निवासी कहाँ के थे – द्रविड़ एवं
भूमध्यसागरीय
8.
सिन्धु सभ्यता किस प्रकार की सभ्यता थी – नगरीय
9.
सिन्धु सभ्यता के नगर नियोजन की सबसे बड़ी विशेषता – इसका पर्यावरण के अनुकूल होना, इसके लगभग
सभी नगर दो भागों में विभक्त थे, प्रथम भाग में ऊँचा दुर्ग निर्मित
था जिसमें शासक वर्ग निवास करता था व दूसरे भाग में सामान्य जनता रहती थी, कालीबंगा
को छोड़कर लगभग सभी नगरों में पकी ईटों का प्रयोग किया गया था , सफाई व स्वच्छता
पर विशेष ध्यान था, जल निकासी की उत्तम व्यवस्था थी प्रत्येक घर से निकलने
वाले पानी को नालियों के माध्यम से बड़े नालों से जोड़ा गया था जो कि मुख्य सड़क के
किनारे बहते थे, बड़े नाले व मोरियों को ईटों व पत्थरों से ढका गया था
जिनमें मेनहोल भी बने थे
10.
सिन्धु घाटी सभ्यता को आर्यों से पूर्व की सभ्यता
रखे जाने का महत्वपूर्ण कारण क्या है [UPPCS-1990] - म्रद्भांड
11.
बड़े-बड़े भवन किस जगह की विशेषता है – हड़प्पा और मोहनजोदड़ो
12.
सड़कों तथा मोरियों के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए – बनावली
13.
मोहनजोदड़ो से प्राप्त सैन्धव सभ्यता का अद्भुत निर्माण –
विशाल स्नानागार (यह ईटों से निर्मित था, इसके दोनों तरफ से नीचे जाने हेतु
सीढियाँ थी व स्नानागार के बगल में कपड़े बदलने के कक्ष थे)
14.
सैंधव सभ्यता का महान स्नानागार कहाँ से प्राप्त हुआ [UPPCS-1992] – मोहनजोदड़ो
15.
सिन्धु सभ्यता के बंदरगाह – लोथल व सुतकोतदा
16.
जुते हुए खेत का साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ [UPPCS (Mains) – 2005] –
कालीबंगा
17.
नक्काशीदार ईटों के प्रयोग का साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ –
कालीबंगन
18.
सैंधव सभ्यता की सबसे बड़ी इमारत संभवतः कौन सी थी –
मोहनजोदड़ो से प्राप्त विशाल अन्नागार
19.
सैंधव सभ्यता में किन स्थानों पर अग्निकुण्ड प्राप्त हुए –
लोथल व कालीबंगा
20.
मोहनजोदड़ो से एक शील पर किस प्रकार की मूर्ति मिली है – तीन
मुख वाले देवता पशुपतिनाथ की जिनके चारों ओर हाथी, गैंडा, चीता व भैसा विराजमान है
21.
मोहनजोदड़ो से किसकी एक कांस्य की मूर्ति मिली है – एक
नर्तकी की
22.
हड़प्पा से प्राप्त वीहरों (मुहरों) पर सर्वाधिक किसका अंकन
मिलता है – श्रंगी पशु का
23.
मनके बनाने के कारखाने कहाँ पर मिलते है – लोथल व चन्हुदडों
से
24.
सिन्धु सभ्यता की लिपि कैसी थी – भावचित्रात्मक (इसमें पहली
पंक्ति दाईं से बाईं ओर तथा दूसरी पंक्ति बाईं से दाईं ओर लिखी जाती थीं)
25.
सिन्धु सभ्यता के लोगों ने नगरों तथा घरों के विन्यास के
लिए कौन सी पद्धति अपनाई – ग्रीड पद्धति
26.
हड़प्पा सभ्यता की जानकारी का प्रमुख स्त्रोत [UPPCS-1996,1994] – पुरातात्विक खुदाई
27.
सिन्धु सभ्यता में किस नगर के घरों के दरवाजे मुख्य सड़क की
तरफ खुलते थे – लोथल नगर के [अन्य नगरों के पीछे की तरफ से खुलते थे]
28.
सिन्धु सभ्यता में मुख्य फसल क्या थी – गेहूँ और जौ
29.
सिन्धु सभ्यता में चावल के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए
जिससे धान की खेती होने का प्रमाण मिलता है – लोथल एवं रंगपुर [प्रथम साक्ष्य –
लोथल से प्राप्त हुआ]
30.
सैंधव सभ्यता के लोग यातायात के लिए किसका उपयोग करते थे –
दो एवं चार पहियों वाली बैलगाड़ी या भैसागाड़ी
31.
मेसोपोटामिया के अभिलेखों में वर्णित “मेलुहा” शब्द का
अभिप्राय किससे है – सिन्धु सभ्यता से
32.
भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य किस
संस्कृति से मिलते है [ IAS (Pre.)-1994 ] – हड़प्पा संस्कृति से
33.
संभवतः हड़प्पा संस्कृति का शासन किस वर्ग के हाथों में था –
वणिक वर्ग
34.
सिन्धु सभ्यता के लोग धरती को क्या मानकर उसकी पूजा करते थे
– उर्वरता की देवी
35.
वृक्ष पूजा एवं शिव पूजा के साक्ष्य किस सभ्यता से प्राप्त
हुए – सिन्धु सभ्यता/हड़प्पा सभ्यता
36.
स्वास्तिक चिन्ह संभवतः किस सभ्यता की देन है – हड़प्पा
सभ्यता
37.
सिन्धु सभ्यता में मंदिर के अवशेष कहाँ से प्राप्त हुए – इस
सभ्यता से मंदिर के कोई अवशेष प्राप्त नहीं हुए
38.
सिन्धु सभ्यता में किसकी पूजा सर्वाधिक प्रचलित थी –
मार्तदेवी
39.
सिन्धुवासी लोगों के लिए विशेष पूजनीय पशु कौन सा था – कूबड़
वाला सांड
40.
सैंधव वासी किस प्रकार के वस्त्रों का उपयोग करते थे – सूती
एवं ऊँनी
41.
वह एकमात्र हड़प्पा कालीन स्थल जिसका निचला शहर [सामान्य
लोगों के रहने हेतु] भी किले से घिरा था – कालीबंगा
42.
मूर्ति पूजा का आरम्भ कब से माना जाता है [ UPPCS-1992 ] – पूर्व आर्य काल से
43.
सैंधव सभ्यता में कैसी प्रथाएं प्रचलित थी – पर्दा प्रथा व
वेश्यावृत्ति
44.
सैंधव सभ्यता में शवों के अंतिम संस्कार की क्या व्यवस्था
थी – जलाना व गाड़ना [हड़प्पा में दफनाने की व मोहनजोदड़ो में जलाने की प्रथा थी]
45.
सैंधव सभ्यता के विनाश का सबसे प्रभावी कारण क्या था – बाढ़
46.
“सिंध
का नखलिस्तान” के नाम से किस नगर को जाना जाता है – मोहनजोदड़ो
47.
क्या मोहनजोदड़ो से प्राप्त वर्तनों में कोई लेख मिला है –
नहीं
48.
सिन्धुवासी किस पक्षी को अत्यधिक पवित्र मानते थे – बतख [
फाख्ता ]
49.
सिन्धुवासियों ने सर्वप्रथम किसकी खेती की थी – कपास
50.
सिन्धुवासी किस वृक्ष को सर्वाधिक पवित्र मानते थे – पीपल
वृक्ष
51.
क्या सैंधव कालीन समाज में मूर्ति पूजा का प्रचलन था – हाँ
52.
उन्नत जल-प्रबंधन व्यवस्था का साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ [UPPCS (Mains)-2010] – धौलावीरा
53.
किस सभ्यता को कांस्य युग की सभ्यता कहाँ जाता है – सिन्धु
सभ्यता को
54.
सिन्धु सभ्यता से किस रंग का साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है –
नीला
55.
क्या सिन्धुवासी भवन निर्माण में पत्थर का प्रयोग करते थे –
नहीं
56.
क्या सिन्धुवासियों को लोहे की जानकारी थी – नहीं
57.
सिन्धु सभ्यता का क्षेत्रफल किस प्रकार का था – त्रिभुजाकार
58.
सिन्धु सभ्यता से प्राप्त किस आकार की मुद्राएं
मेसोपोटामिया से सुद्रढ़ सम्बन्ध स्थापित करती है – बेलनाकार
59.
सिन्धु घाटी सभ्यता का पत्तन/बन्दरगाह नगर [UPPCS-1999] – लोथल
60.
सिन्धु सभ्यता का निर्माता किसे माना जाता है – द्रविड़
61.
हल चलाने का साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ – कालीबंगा
62.
हड़प्पा लिपि से सर्वाधिक साम्य रखने वाली लिपि – द्रविड़
लिपि
63.
हड़प्पा सभ्यता से सम्बंधित स्थल “कुन्तासी” कहा स्थित है –
गुजरात
64.
सिन्धुवासी भवनों के निर्माण में किस प्रकार की ईटों का
प्रयोग करते थे – पक्की ईटों का
65.
सिन्धु घाटी सभ्यता किस सभ्यता की समकालीन मानी जाती है –
मेसोपोटामिया
66.
भोजन की दृष्टि से सिन्धुवासी किस प्रकार का भोजन ग्रहण
करते थे – शाकाहारी व माशाहारी दोनों प्रकार का
67.
सिन्धु काल में वर्षा पर्याप्त रूप में होती थी इसका अनुमान
किससे लगाया जाता है – स्नान करती एक स्त्री की मूर्ति से
68.
सिन्धु घाटी सभ्यता कैसी थी – नागरिक एवं व्यापारिक प्रधान
69.
सिन्धु घाटी के लोग किसकी पूजा करते थे [UKPCS (Mains) – 2006]
– पशुपति की
70.
सिन्धु घाटी सभ्यता के उत्खनन में कुछ बटन के आकार की
मुद्राएं प्राप्त हुई इस पर किसका चित्र अंकित है – स्वास्तिक
71.
कच्ची ईटों के साक्ष्य कहा से प्राप्त हुए – कालीबंगा
72.
गोदी के साक्ष्य कहा से प्राप्त हुए – लोथल
73.
तांबे की बनी हुई इक्का गाड़ी कहा से प्राप्त हुई – हड़प्पा
74.
मोहनजोदड़ो की सर्वाधिक चौड़ी सड़क जिसे राजपथ कहते थे उसकी
चौड़ाई कितनी थी – 10 मीटर
75.
सिन्धुवासी शक्ति का प्रतीक किस जानवर को मानते थे – बैल
76.
सिन्धुवासी अपने खेतों की सिचाई किससे करते थे – नदियों से
77.
सिन्धु का बाग़ किस स्थान को कहा जाता है – सिंध स्थित लरकाना
जिले के आस-पास का क्षेत्र
78.
भारत के गुजरात प्रान्त में सिन्धु घाटी सभ्यता के कौन-कौन
से स्थल स्थित है – रंगपुर, रोजदी, मालवण, लोथल व सुरकोटड़ा
79.
उत्खनन में प्राप्त अधिकांशत: मुहरें किससे निर्मित थी –
सेलखडी
80.
तांबे की मुहरें कहा से प्राप्त हुई – हड़प्पा
81.
सिन्धु सभ्यता का तिथि क्रम सर्वप्रथम किससे निर्धारित किया
गया – मेसोपोटामिया के अवशेषों के सापेक्ष कालक्रम में
82.
सिन्धुवासियों द्वारा कौन सा पशु नहीं पाला जाता था – घोड़ा
83.
सिन्धु सभ्यता के किस स्थान से पैमाना प्राप्त हुआ है –
लोथल
84.
वह स्थान जहाँ से एक ही कब्र में एक से अधिक व्यक्तियों को
दफनाने का साक्ष्य मिला है – लोथल
85.
सिन्धु घाटी के लोग धर्म को मानते थे ये किससे विदित होता
है – पत्थर की मूर्ति व मुहरों पर देवताओं की मूर्ति का अंकित होना तथा चित्रों
द्वारा
86.
किस स्थल से तीन नगरों के अवशेष प्राप्त हुए है [Chhattisgarh PCS –
2015] - धौलावीरा
87.
धौलावीरा किस राज्य में स्थित है [UPPCS (Mains) – 2010] –
गुजरात
88.
हड़प्पा के मुख्य नगरों में क्या-क्या था – दुर्ग, अनाज
भण्डार, दुमंजली इमारत व नालियाँ
89.
हड़प्पा पूर्व सभ्यता के अवशेष कहा से प्राप्त हुए है –
कालीबंगा व बनवाली
90.
किस साक्ष्य द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि हड़प्पा काल
में आर्यों की उत्पत्ति नहीं हुई थी – शहरी व्यवस्था द्वारा
91.
नृत्य करती हुई स्त्री की कांस्य मूर्ति किस स्थान से
प्राप्त हुई – मोहनजोदड़ो
92.
चबूतरे पर अग्निकुण्ड व हल चलाने का साक्ष्य किस स्थान से
प्राप्त हुआ – कालीबंगा
93.
मोहनजोदड़ो में सड़कों की व्यवस्था किस प्रकार की गई थी –
सड़कें सीधी तथा एक दूसरे को समकोण पर काटती थीं तथा सम्पूर्ण नगर को एक वर्गाकार
खण्डों में विभक्त करतीं थीं
94.
मोहनजोदड़ो का सिन्धी भाषा में क्या अर्थ होता है – मर्तकों
का टीला
95.
सिन्धुकालीन समाज में स्त्रियों की दशा कैसी थी – सम्माननीय
96.
सिन्धु सभ्यता में मृतक संस्कार कितने प्रकार से किया जाता
था – 3 [ 1. पूर्ण समाधिकरण – शवों को पूर्ण रूप से दफनाना, 2. आंशिक समाधिकरण –
इसमे शव को पशु-पक्षिओं के लिए छोड़ दिया जाता था व बचे अवशेष को दफना दिया जाता
था, 3. दाहकर्म – इसमे शव को जलाया जाता था ]
97.
सिन्धुवासी किसकी उपासना करते थे – मार्तदेवी, लिंग तथा
योनि, शिव, वृक्ष, पशु, सूर्य तथा अग्नि की
98.
सिन्धुवासी व्यापार किस मार्ग से करते थे – जल एवं थल दोनों
मार्गों से [ यहाँ विदेशी व्यापार भी होता था ]
99.
सिन्धुवासी नाप-तौल की किस प्रणाली का उपयोग करते थे –
दशमलव प्रणाली का
100.
सिन्धुवासी किस अनुपात में तौलने की इकाई का प्रयोग करते थे
– 16 के अनुपात में
101.
R-37 नामक कब्रगाह कहा स्थित है – हड़प्पा
102.
हड़प्पा सभ्यता से प्राप्त “व्रंसिका जूसी” नामक प्रजाति किस
फसल से सम्बंधित है – मटर
103.
सैंधव सभ्यता में मुहरें बनाने में सर्वाधिक उपयोग किस
पदार्थ का होता था – सेलखडी
104.
हड़प्पा सभ्यता के लोग समाज के किन वर्गों में विभक्त थे –
विद्वान, योध्दा, व्यापारी व श्रमिक
105.
क्या सिन्धु सभ्यता के लोग लेखन कला से परिचित थे –
हाँ [ किन्तु उनकी लिपि अभी तक पढ़ी नहीं जा सकी है ]
106.
किस सभ्यता से स्नानागार में गर्म पानी से स्नान करने की
व्यवस्था का पता चलता है जो विश्व की तत्कालीन किसी भी सभ्यता में उपलब्ध नहीं है –
सिन्धु सभ्यता
107.
कांस्यकाल की सभ्यता किसे कहा जाता है –
सिन्धु सभ्यता
108.
भारत की सबसे प्राचीन व शांतिमूलक सभ्यता –
सिन्धु सभ्यता
109.
हड़प्पा स्थल कहाँ था –
पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में रावी नदी के तट पर
110.
मोहनजोदड़ो स्थल कहाँ है [MPPCS-2012] - पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में सिन्धु नदी के तट
पर
111.
चन्हूदडों व कोटदीजी स्थल कहाँ थे –
पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में सिन्धु नदी के तट पर
112.
सुत्कागेनडोर स्थल कहाँ था –
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त में दास्त नदी के तट पर
113.
लोथल स्थल कहाँ था [UPPCS (Mains)-2009, UKPCS-2010] – भारत के
गुजरात राज्य के अहमदाबाद जिले में सावरमती और भोगवास नदी के संगम स्थल पर
114.
रंगपुर स्थल कहाँ था –
भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद जिले में मीदर नदी के तट पर
115.
सुरकोटका स्थल कहाँ था –
भारत के गुजरात राज्य के कच्छ क्षेत्र में
116.
कालीबंगा स्थल कहाँ था –
भारत के राजस्थान के गंगानगर जिले में घग्घर नदी के तट पर